
ट्रंप प्रशासन के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर है। दरअसल, अब पेंटागन फंड के अरबों डॉलर का इस्तेमाल मेक्सिको की सीमा से लगे दीवार पर किया जा सकता है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है।
कोर्ट के पांच कंजर्वेटिव जजों ने शुक्रवार को चार कंट्रैक्ट पर रक्षा विभाग के धन का उपयोग करते हुए काम शुरू करने के आदेश दे दिए। इस फैसले पर ट्रंप ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। ट्रंप ने कहा कि यह सीमा सुरक्षा और कानून के नियम के लिए बड़ी जीत है।
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1154883345546928128?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1154883345546928128&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fworld%2Famerica-trump-can-use-pentagon-funds-for-border-wall-19436567.html
56.2 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इस फंड का इस्तेमाल 160 किलोमीटर तक बाड़ लगाने के लिए किया जाएगा। यहां कई परियोजनाएं हैं। न्यू मेक्सिको में 789 डॉलर की परियोजना है जहां 74 किमी की बाड़ लगाई जाएगी। एरिजोना में 101 किमी की बाड़ वहीं कैलिफोर्निया व एरिजोना में दो छोटी-छोटी परियोजनाएं हैं।
बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग पर निचली अदालत द्वारा रोक लगा दी गई थी। जस्टिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता एलेक्जी वोल्टोरनिस्ट ने कहा, हमें इस बात की खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह समझा कि निचली अदालत को फंड का इस्तेमाल करने पर रोक नहीं लगानी चाहिए थी।