अफगानिस्तान के गजनी में बड़ा धमाका, चार की मौत, 20 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि गजनी शहर में ये धमाका एक कार में हुआ है। धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मौके पर सुरक्षाबलों की टीम पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।