
कई लोग गर्भावस्था के दौरान सेक्स (Sex) करने से घबराते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसी स्थिति में सेक्स करने कुछ भी नुकसान हो सकता है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन साथ ही कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है. गर्भवस्था के शुरुआती तीन महीनों में सेक्स करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान भ्रूण का विकास चरम पर होता है. इस दौरान सेक्स करने से गर्भपात होने की संभावना होती है. तो जानें किस स्थिति में कर सकते हैं सेक्स. 
गर्भावस्था में सेक्स के दौरान रखें इन बातों का ख्याल-
गर्भ ठहरने के शुरुआती दो महीने तक शारीरिक संबंध बनाने से बचें और गर्भावस्था के आखिरी के एक महीने में भी सेक्स से परहेज करें.
गर्भावस्था में शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो इससे पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लीजिए. इसके साथ ही ऐसे सेक्स पोजीशन अपनाएं, जिससे आपकी पत्नी को तकलीफ न हो.
प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स को लेकर गर्भवती महिला पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. अगर पति-पत्नी दोनों ही इसके लिए राजी हैं तभी शारीरिक संबंध बनाना बेहतर होगा.
गर्भ में पल रहे बच्चे में अगर किसी तरह का कॉम्प्लीकेशन हो तो सेक्स से परहेज करें. अगर बच्चे का विकास सही तरीके से हो रहा है तो गर्भावस्था के तीसरे महीने के बाद से सेक्स कर सकते हैं.
गर्भावस्था के दौरान यह जरूरी नहीं है कि आप सेक्स ही करें. इस दौरान ओरल सेक्स करके भी आप एक-दूसरे को संतुष्ट कर सकते हैं. हालांकि सेक्स के लिए डॉक्टर से सलाह लेना उचित है.
ऐसी स्थिति में न करें सेक्स-
महिला का अगर कभी गर्भपात हुआ हो तो गर्भावस्था में सेक्स करने से बचें.
सेक्स के दौरान प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव होता हो तो सावधान रहें.
महिला का गर्भाशय कमजोर है तो उन्हें गर्भावस्था में सेक्स नहीं करना चाहिए.
गर्भवती को अगर किसी प्रकार से गर्भपात होने का जोखिम हो तो सावधान रहें.
अगर गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे हों तो गर्भावस्था में सेक्स करने से बचें.