
फैशन ब्लॉगर्स से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक हर किसी का दिल इन दिनों लेयर्ड नेकपीस पर टिका हुआ है। आप इसे अलग अलग ड्रेसेज के साथ मिक्स एंड मैच करके कैरी कर सकती हैं। यकीन मानिए ये आपके लुक पर चार चांद लगाने का काम करेंगे। दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर तक अपने स्टाइल में इसे शामिल कर रही हैं। बाजार में ये कई वैराइटी में आपको मिल जाएंगे। अगर आप भी अपने स्टाइल को अपग्रेड करना चाहती हैं तो बॉलीवुड दीवाज से इसे कैरी करने के टिप्स ले सकती हैं। 

सोनम कपूर ने अपने इस लुक में फॉर्मल वियर के साथ थ्री लेयर्ड गोल्ड नेकपीस कैरी किया है। ये नेकपीस फॉर्मल से लेकर कैजुअल ड्रेसेज के साथ भी परफेक्ट लगेगा।
प्रियंका ने अपनी डीप नेक सिल्वर मैटेलिक ड्रेस के साथ सिल्वर स्टोम लॉन्द लेयर्ड नेकपीस कैरी की है, जो उनके लुक पर जंच रही है।
दीपिका पादुकोण के इस लुक को शानदार बना रहा है उनका गोल्ड और पर्ल पेंडेंट वाला ये टू लेयर्ड नेकपीस। अगर आप व्हाइट या ऑफ व्हाइट आउटफिट के साथ कुछ नेकपीस लेना चाहती हैं तो आप पर्ल पेंडेंट लेयर्ड नेकपीस ले सकती हैं।
रेड ऑफशोल्डर गाउन के साथ करीना का थ्री लेयर नेकपीस उनके लुक में जान डाल रहा है।
अनन्या पांडे ने पैंट सूट के साथ चार लेयर वाला नेकपीस पहना है, जिसमें दो प्लेन लेयर हैं और दो में अलग-अलग शेप बने हैं।
कांस 2019 लुक के लिए सोनम ने व्हाइट शर्टलेस पैंटसूट के साथ ग्रीन और व्हाइट कलर का डायमंड और एमरेल्ड से बना लेयर्ड नेकलेस टीमअप किया था।
शिल्पा शेट्टी ने साड़ी लुक के साथ टू लेयर नेकपीस पहना है, जो बहुत ही शानदार लग रहा है।
इस तस्वीर में देखिए दिशा पाटनी ने कितनी खूबसूरती से अपने कैजुअल लुक के साथ लेयर्ड नेकपीस को पेयर किया है।