सोनाक्षी सिंहा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हैं। सोनाक्षी फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ के लिए तो वहीं परिणीति ‘जबरिया जोड़ी’ में सिद्धार्थ के साथ धमाल मचाएंगी। इन फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों ही एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी और परिणीति दोनों एक्ट्रेस का एक लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक जैसी ड्रेस में नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा कपिल शर्मा के शो में पोल्का डॉट प्लाजो, स्विपिंग जैकेट के साथ ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहने नजर आई थीं।
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सोनाक्षी ने सिल्वर नेकलेस और रिंग्स पहनी थीं। न्यूड लिपस्टिक के साथ ओपन हेयर उनके लुक को शादार बना रहे थे। इसके अलावा उन्होंने स्मोकी आइज कर रखी थी जो उनके लुक पर परफेक्ट जा रही थी।

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और परिणीति के इस लुक का कोलाज वायरल हो रहा है। लोग दोनों के लुक की जमकर चर्चा कर रहे हैं। आप भी हमें कमेंट कर बताएं दोनों में से किसने इस ड्रेस को ज्यादा अच्छे से कैरी किया है।