
करीना कपूर और सैफ अली खान की इतनी कम उम्र होने के बावजूद सोशल मीडिया पर लोकप्रियता देख कर कोई भी हैरान हो सकता है। बिना कुछ किए इतना फैमस होने का कारण है तैमूर का क्यूट लुक और उनकी अदाएं जो हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इन दिनों तैमूर की तस्वीरों में बहन इनाया ने चार चांद लगा दिए हैं।हाल ही में दोनों की तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना दिया है।
कई दिनों से लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे तैमूर को कुछ ही दिनों पहले बहन इनाया ने जॉइन किया है। इन दोनों की कई फोटो अब तक वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में एक फोटो सामने आई है जिसमें दोनों नारंगी रंग के कपड़े पहने पौधों को पानी दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/B0TcaUfHaZb/?utm_source=ig_embed
तैमूर की फोटोज् ने पहले ही इंटरनेट में धमाल मचा रखा था और अब इनाया के साथ ने इनपर चार चांद लगा दिया है। इससे पहले भी इनकी कई तस्वीरों और वीडियोज् ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें इकट्ठा की थीं।
https://www.instagram.com/p/B0Q1YvGH9Nm/?utm_source=ig_embed
आपको बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल नितिन कक्कड़ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं वही करीना भी अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग कर रही हैं। इन दोनों के इस शेड्यूल के कारण तैमूर भी कई दिनों से लंदन में ही है। कुछ ही दिनों पहले सोहा अली खान और कुणाल खेमू बेटी इनाया के साथ लंदन पहुंचे हैं। इस शूटिंग कम फैमिली वेकेशन में अकसर तैमूर और इनाया को साथ स्पॉट किया जाता है।