
कंगना रनौत (Kangna Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘जजमैंटल है क्या’ (Judgementall Hai Kya) 26 जुलाई यानी कल रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर खूब बातें हो रही हैं। जिन लोगों ने फिल्म का प्रीमियर देख लिया है वो अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। वहीं जो लोग रिलीज होने के बाद फिल्म देखेंगे वो काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रिलीज होने से पहले ही कुछ लोगों ने फिल्म को सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बता दिया है।
ट्विटर पर लोग #JudgementalHaiKya के साथ अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कोई फिल्म को बॉलीवुड की सबसे अच्छी थ्रिलर फिल्म बता रहा है तो किसी ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुक करवा रखी है। कुल मिलकर बात ये है कि फिल्म को रिलीज से पहली ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक कंगना और राजकुमार राव की एक्टिंग की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।
I just watched #judgementalhaikya premiere. The ending has an unexpected twist. the film is high on content. A well made film in all aspects. @RajkummarRao @KanganaTeam. Feeling proud as I am a part of movie for VFX pic.twitter.com/Y6L7o7wlrw
— Ekta Surana (@surana_ekta) July 24, 2019
एकता सुराना नाम की यूजर ट्विटर पर लिखा, हाल में #JudgementalHaiKya का प्रीमियर देखा। फिल्म का एंड काफी शानदार है।
I just watched #JudgementalHaiKya premiere …It's one of the most brilliant movies of 2019.@RajkummarRao
@KanganaTeam as always they nailed it. I'm sure the movie will be blockbuster.
Feeling proud as I am part of the movie for VFX— Pratik Raka (@rakapratik) July 24, 2019
प्रतीक राका नाम के एक यूजर ने लिखा, फिल्म का प्रीमियर देखा… ये फिल्म 2019 की बेहतरीन फिल्मों से एक होने वाली है। कंगना रनौत ने शानदार काम किया है। मुझे यकीन है फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
#JudgementalHaiKya
Can’t wait to watch @KanganaTeam and @RajkummarRao to nail it again.
Bobby and Keshav 😍 pic.twitter.com/7k2toROfnZ— Captain Nick (@NiharickaSingh) July 17, 2019
निहारिका नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर फिल्म का डायलॉग बोलते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, कंगना और राजकुमार राव की इस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।