
सेक्स के दौरान जो एक गलती ज्यादातर लोग करते हैं वह है सिर्फ और सिर्फ इंटरकोर्स पर फोकस करना. सेक्स के दौरान आपको कई बातों को ध्यान देने की जरुरत होती है. कई लोग सेक्स से पहले और बाद के मोमेंट्स पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता. लेकिन सेक्स को अगर ज्यादा रोमांचक बनाना है तो जान लें कुछ खास बातें. 
प्लेजर बढ़ाता फोरप्ले
सेक्स से पहले फोरप्ले की अहमियत अधिक है. अगर फोरप्ले अच्छा है तो दोनों पार्टनर की उत्तेजना सही तरीके से बढ़ती है, फिजिकली और मेंटली- दोनों ही तरीके से दोनों पार्टनर स्टिम्यूलेट हो जाते हैं जिससे बेहतरीन इंटरकोर्स के लिए पेस तैयार होता है. हालांकि बेहतरीन फोरप्ले और एक अच्छा सेक्स सेशन भी बर्बाद हो सकता है अगर सेक्स के बाद दोनों पार्टनर के बीच सामंजस्य की कमी हो.
करते हैं ये गलती
अगर सेक्स सेशन के बाद दोनों पार्टनर बेड के अलग-अलग कॉर्नर में जाकर सो जाते हैं या फिर अपना-अपना सोशल मीडिया अकांउट चेक करने लगते हैं या फिर तुरंत बेडरूम के बाहर चले जाते हैं टीवी देखने या फिर कुछ खाने के लिए तो आप दोनों को अपनी आफ्टरप्ले स्ट्रैटजी पर बहुत ज्यादा काम करने की जरूरत है.
आफ्टरप्ले से बढाएं सेक्स का रोमांच
ऑर्गैज्म हासिल करने के बाद कडलिंग, टॉकिंग और स्पूनिंग जैसी चीजें बेहद अहमियत रखती हैं. सेक्स के बाद का टाइम आफ्टरप्ले के लिए रखें. पार्टनर के साथ प्यार भरी कुछ बातें करें, एक दूसरे को किस करें आदि. अगर आप चाहते हैं कि सेक्स के बाद भी पार्टनर के साथ आपका कनेक्ट और मजबूत बने तो आफ्टरप्ले पर कम से कम 20 मिनट जरूर लगाना चाहिए.