साड़ी वाली पोस्ट को लेकर फिर चर्चा में मेनका गांधी, संजय गांधी को पहली ही नजर में हो गया था प्यार

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी की साड़ी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को मेनका गांधी ने खुद अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। मेनका गांधी गुलाबी रंग की साड़ी में हैं और उन्होंने लिखा है- मैंने जो साड़ी पहनी है उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उस वक्त बुना था जब वह जेल में थे।

यह साड़ी 70 साल पुरानी है। मेनका ने ही आगे लिखा है कि उन्होंने यह साड़ी बनारस में बेटे वरण गांधी और बहू यामिनी की शादी में पहनी थी। उन्होंने यह भी लिखा है कि यह साड़ी मुझे सास इंदिरा गांधी ने दी थी। साड़ी वाली पोस्ट के बाद मेनका गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर उसी तरह से चर्चाओं में है जैसे वह लोकसभा चुनाव के वक्त अपने एक बयान को लेकर थीं। आइए संजय गांधी के साथ मेनका की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं…

संजय गांधी और मेनका गांधी की लव स्टोरी बेहद खूबसूरत है। कहते हैं कि एक विज्ञापन में उन्होंने अपने से 10 साल छोटी मेनका को देखा और देखते ही दिल दे बैठे। मेनका गांधी को भी संजय गांधी से पहले ही नजर में प्यार हो गया था। 17 साल की छोटी उम्र में ही मेनका को मॉडलिंग में ब्रेक मिला था। एक विज्ञापन के लिए मेनका ने शूटिंग की थी और उसी विज्ञापन में देखकर संजय उन्हें अपना दिल दे बैठे थे।