
बॉलीवुड फिल्म ‘कबीर सिंह’ की सक्सेस के बाद कियारा के चाहने वालों की संख्या और बढ़ गई है। कियारा की खूबसूरती के लोग उस वक्त से दिवाने थे जब वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘एम एस धोनी’ में नजर आई थीं। अब हाल ही में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ में उनकी मासूमियत और अदाकारी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।
आलम ये है कि कियारा के साथ हर कोई काम करना चाहता है। हाल ही में वो एक फैशन शो की स्टॉपर बनीं। उस फैशन शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिनमें कियारा ने हॉट रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है और वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि कियारा जितनी ग्लैमरस लग रही हैं उतनी ही खूबसूरत भी लग रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B0QHMQSpZRs/?utm_source=ig_embed
दरअसल, फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित किए जाने वाले India Couture Week 2019 के ओपनिंग शो में फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने अपना कलेक्शन पेश किया जिसे उन्होंने नाम दिया था- Lumen। और इस शो की स्टॉपर बनीं कियारा आडवाणी।
https://www.instagram.com/p/B0QECfLhtEh/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/B0QDchJhsTk/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/B0PvBWppNoB/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/B0P1XprBu8o/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/B0KwOCDn2MI/?utm_source=ig_embed
दूसरी तरफ कियारा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने भी पर्दे पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म में कियारा के साथ शाहिद कपूर भी लीड रोल में थे। फिल्म ने अबतक 271 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए कियारा ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने फैंस से लेकर स्टार कास्ट तक सबका शुक्रियाअदा किया था।