‘बंटी और बबली’ के सीक्वल में इस हीरो के साथ नज़र आ सकती हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

2005 में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस फिल्म के लिए कई हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं जो ‘बंटी और बबली’ के सीक्वल में नज़र आएंगे।आने वाले सीक्वल में दो बंटी और दो बबली फिल्म को और मनोरंजक बनाने वाले हैं।

2017 में मिस वर्ल्ड की खिताब जीतने वाली मानुषी चिल्लर (Manushi Chhillar) के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा हर तरफ है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बबली का रोल निभाने के लिए मानुषी के नाम पर विचार किया जा रहा है। मानुषी इससे पहले एक एड में भी काम कर चुकी हैअभी तक मेकर्स द्वारा बबली के किरदार के लिए कोई नाम पक्का नही किया गया है।

https://www.instagram.com/p/BzmwT2DFhDy/?utm_source=ig_embed

बंटी का किरदार निभाने वाले अभिषेक बच्चन की जगह इस बार सिद्धार्थ चतुर्वेदी लेंगे। सिद्धार्थ ने फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह के दोस्त का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। सिद्धार्थ को बंटी का रोल निभाने के लिए साइन कर लिया गया है। देखना होगा की सिद्धार्थ इस फिल्म में कैसे ठग बनते हैं।

https://www.instagram.com/p/BzkIDagl1Sy/?utm_source=ig_embed

इसबार फिल्म में पहले से भी ज्यादा तड़का होने वाला है क्योंकि इस फिल्म में दो बंटी और दो बबली हो सकते हैं। एक जोड़ी पुराने बंटी-बबली यानी रानी और अभिषेक की होगी और दूसरी में नए किरदार नज़र आएंगे। ‘बंटी और बबली’ में पुलिस की भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन इस सीक्वल में नज़र नही आएंगे।