सुपर 30 के हिट होने के बाद हृतिक रोशन को जानिए क्यों आ रही हैं कहो ना प्यार है वाली फीलिंग

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) के हिट होने के बाद उन्हें अपनी पहली फिल्म (Kaho Na Pyaar Hai) के हिट होने के बाद जैसा महसूस हुआ थाl वैसी ही फीलिंग उन्हें अब आ रही हैंl इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में पूछे जाने पर बताया हैंl

फिल्म सुपर 30 में ऋतिक रोशन ने एक सीधे-साधे गरीब इंसान की भूमिका निभाई हैंl इसमें उन्होंने अपना लुक भी वैसा ही रखवाया हैंl इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है और फिल्म अब तक 90 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार कर चुकी हैंl फिल्म को मिल रही सफलता के बारे में पूछे जाने पर ऋतिक रोशन ने कहा कि इस समय उन्हें ऐसा ही लग रहा हैl जैसा की उन्हें फिल्म कहो ना प्यार है के रिलीज होने पर लगा थाl

https://www.instagram.com/p/B0FmaxQHij5/?utm_source=ig_embed

गौरतलब है कि इस फिल्म ने ऋतिक रोशन को रातों-रात हीरो बना दिया था और ऋतिक रोशन ने इसके बाद एक के बाद एक कई सफल फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर दी हैl फिल्म सुपर 30 भी 100 करोड़ रुपए कमाने के पास बड़ी गति से पहुंच रही हैंl फिल्म सुपर 30 बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म हैंl आनंद कुमार गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों को पढ़ाते है और उन्हें IIT की प्रवेश परीक्षा पास करने में सहयोग देते हैंl फिल्म में भी यही कहानी बताई गई हैंl इस फिल्म को ऋतिक रोशन ने उनके जीवन की सबसे कठिन फिल्म बताई हैंl

फिल्म सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल ने किया हैंl इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज त्रपाठी की भी अहम भूमिका हैंl