
भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर अपने परिवार, दोस्तों और फैन का शुक्रिया अदा किया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक के साथ आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है.
सचिन ने ट्विटर पर लिखा, “आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल होने से मैं बहुत खुश हूं. आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें बहुत सारे लोगों का योगदान है.”
Humbled and happy to be inducted into the #ICCHallOfFame.
A lot of people have contributed towards helping me become who I am today.
A big thank you to my family, friends & fans across the globe for the love & support.
Congratulations to Cathryn Fitzpatrick & @AllanDonald33. https://t.co/F0o7W6TJP5— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 19, 2019