
आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) के सेमीफाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी स्वदेश लौटकर वेस्टइंडीज दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं. 3-14 अगस्त तक विंडीज दौरे पर भारतीय टीम तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैच खेलने जा रही है. टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज से अपने टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत करेगी. इससे पहले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जिम में वर्कआउट करके खूब पसीना बहा रहे हैं.
भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जिम में वेटलिफ्टिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ”कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है.”
कोहली के इस कैप्शन और वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं, कई लोग सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के चलते कोहली पर तंज कस रहे हैं.
कप्तान विराट कोहली ने विंडीज दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखने का फैसला किया है. इससे पहले माना जा रहा था कि कोहली को आराम दिया जा सकता है. जहां एक तरफ कोहली इस दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे तो वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है. इसके अलावा नवदीप सैनी, दीपक चाहर और खलील अहमद जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
ये हो सकते हैं शामिल
बल्लेबाजी में शिखर धवन के चोटिल होने के कारण मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जा सकता है.