हृदय गति रुकने से युवा किसान की मौत…

हृदय गति रुकने से युवा किसान की मौत, पिता के डेढ़ बीघे जमीन में खेती व मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। किसान के तीन बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की करनी थी शादी।
मामला थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव का है, राजेंद्र प्रसाद (38) पुत्र बदलू वर्मा किसी काम से बाँदा गया था , वापस आया तो पत्नी चुन्नी ने खाना परोसा इसी बीच बडी बेटी किरन की शादी को लेकर पत्नी ने चर्चा खोल दी तो राजेंद्र मायूस हो गया, उसे बुधवार को उसे बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जाना था। बस अचानक सीने में दर्द उठा तो पत्नी चुन्नी ने देवर चंद्रशेखर को बुलाया उसे परिजन पीएचसी ले गए जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के छोटे भाई चंद्र शेखर ने बताया कि पिता के नाम डेढ़ बीघे जमीन है, खेती व मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक पुत्र अविषेक व तीन पुत्रियां किरन, तपस्या, सगुन है।
बड़ी बेटी किरन की शादी इस वर्ष शादी करनी थी। कर्ज नही है। सभी का रोरोकर बुरा हाल है।
लेखपाल राजेंद्र निगम का कहना है कि हार्ड अटैक से राजेंद्र के मरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच कर जांच करेंगें। पारिवारिक लाभ योजना का लाभ भी दिलवाने की बात कही।