ये घरेलू उपाय दिलाएँगे पांव की मोंच से जल्द निजात, दर्द में मिलेगी राहत

जीवन में शारीरिक कष्ट कब आ जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कोशिश करता हैं कि कोई चोट ना लगे। लेकिन कभीकभार चलते-चलते ही अचानक से पांव में झटका लगने या उसके मुड़ने की वजह से मोच आ जाती हैं और असहनीय दर्द होने लगता हैं। इससे निपटने के लिए व्यक्ति को जरूरत होती है कुछ ऐसे उपायों की जो इस दर्द से जल्द राहत दिलाएं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से मोच के दर्द में तुरंत राहत मिलती है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,leg sprain,leg sprain home remedies,relief in leg sprain pain ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, घरेलू उपचार, पांव में मोंच, मोंच के घरेलू उपचार, मोंच के दर्द में राहत

– मोच वाले अंग पर शहद और चूना मिलाकर उससे दिन में 2-3 बार हल्की मालिश करने से जल्दी आराम होता है।

– 10-10 ग्राम नौसादर और कलमी शोरा को पीसकर उसे 200 ग्राम पानी में मिलाएं फिर इसमें कपड़ा भिगोकर बार-बार मोच के ऊपर लगाने से शीघ्र लाभ होता है।

– मोच वाले स्थान पर तेजपत्ता और लौंग को पीसकर उसका लेप लगायें। इससे धीरे-धीरे मोच के कारण आने वाली सूजन और दर्द दूर हो जाता है।

– पान के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर, उस पत्ते को हल्का गर्म करके मोच वाले अंग पर बांध दें।

– मोच के स्थान पर चने बांधकर उन्हें पानी से भिगोते रहें। जैसे-जैसे चने फूलेंगे वैसे-वैसे मोच दूर होती जाएगी, यह बहुत ही कारगर इलाज माना गया है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,leg sprain,leg sprain home remedies,relief in leg sprain pain ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, घरेलू उपचार, पांव में मोंच, मोंच के घरेलू उपचार, मोंच के दर्द में राहत

– सरसो और हल्दी को गर्म करके उसे मोच वाले स्थान पर लगायें और उस पर एरण्ड के पत्ते को रखकर पट्टी बांध दें।

– 50 ग्राम तिल के तेल में 2 ग्राम अफीम को अच्छी तरह से मिलाकर मोच वाले अंग पर मालिश करने से काफी लाभ मिलता है।

– फिटकरी के 3 ग्राम चूर्ण को आधा किलो गर्म दूध के साथ लेने से मोच और भीतरी चोट जल्दी ही ठीक हो जाती है।

– पान का पत्ता या आम का पत्ते को अच्छी तरह से साफ और चिकना कर उस पर नमक लगा कर मोच वाले स्थान पर बांधने से काफी लाभ होता है।

– तुलसी के पत्तों के रस तथा सरसों के तेल को एक साथ मिलाकर उसे थोड़ी-थोड़ी देर बाद दिन में 4-5 बार मोच वाले अंग पर लगाना ठीक रहता है।