मोदी का सपना 5 साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना अगले 5 साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना है. साल 2018 में उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में सबसे पहले साल 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की बात कही थी. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी यही बात दोहराई. लेकिन अगले पांच साल में भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने में कोई रुकावट दिखाई नहीं देती. यह कोई मुश्किल चीज नहीं है. भारत इससे तेज भी विकास कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, जो रफ्तार 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए चाहिए, भारत उससे तेजी से विकास कर रहा है. नोटबंदी जैसे झटके के बावजूद विकास के हर पैमाने (11 और 12% प्रतिवर्ष के बीच) पर भारत 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर का टारगेट हासिल कर लेगा बशर्ते रुपया-डॉलर की दर लगभग 70 रुपये हो. लेकिन 2024 तक भारत हर विकास पैमाने पर 5 ट्रिलियन से थोड़ा दूर रह सकता है.