
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर जारी इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। समाचार लिखे जाने तक कीवी टीम ने 7 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं।
