
रिलीज के बाद पहले और दूसरे हफ्ते तक थिएटर्स पर टिकने के बाद ज्यादातर फिल्में धीरे-धीरे टिकट खिड़की से खिसकने लगती है. लेकिन शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह जिस तरह से अपनी कमाई के साथ आगे बढ़ती जा रही है. ऐसे में लगता है कि जल्द ही यह 300 करोड़ का टारगेट भी पूरा कर लेगी. पहले-दूसरे और तीसरे हफ्ते तक थिएटर्स पर शानदार कारोबार के बाद चौथे हफ्ते भी कबीर सिंह अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है. रिलीज के बाद फिल्म ने चौथे शनिवार यानी 13 जुलाई को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
