
नागिन 3 टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियलों में से एक रहा है. भारतीय टेलीविजन की सबसे सफल सुपरनैचुरल थ्रिलर फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट नागिन 3 माहिर और बेला की प्रेम कहानी पर आधारित था. इस सीरियल की चर्चा पहले दिन से हो रही थी और सीरियल के मेन लीड को देशभर में फैंस ने पसंद किया था. भले ही ये सीरियल बंद हो गया हो लेकिन इसके फैंस का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. नागिन 3 में माहिर और बेला का किरदार निभाने वाले एक्टर्स पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हो गए थे और इस जोड़ी की सराहना सभी ने की थी. बढ़िया केमिस्ट्री के साथ-साथ बेला और माहिर ने दर्शकों को बहुत सारे परफेक्ट रोमांटिक मोमेंट्स दिए थे, जिन्होंने दर्शकों का दिल पिघला दिया. एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और एक्टर पर्ल वी पुरी, माहिर और बेला का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गए हैं. इन दोनों को टीवी का सबसे चहेता कपल माना जाता है.
