
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज दुनिया की सबसे भरोसेमंद स्पेस एजेंसी है. दुनियाभर के करीब 32 देश इसरो के रॉकेट से अपने उपग्रहों को लॉन्च कराते हैं. 16 फरवरी 1962 को डॉ. विक्रम साराभाई और डॉ. रामानाथन ने इंडियन नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च (INCOSPAR) का गठन किया. तिरुवंनतपुरम के थुंबा में मौजूद सेंट मैरी मैगडेलेन चर्च में थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन बनाया गया. 1963 में पहला साउंडिंग रॉकेट छोड़ा गया. आइए…जानते हैं इसरो के वो 11 बड़े कदम, जब दुनिया पूरी तरह से हैरान रह गई.
