लॉर्ड्स स्टेडियम का इलाका नो फ्लाई जोन रहेगा: विश्व कप फाइनल

इंग्लैंड एवं वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी लॉर्ड्स स्टेडियम का इलाका नो फ्लाई जोन रहेगा. इससे पहले भारत के वर्ल्ड कप मुकाबलों में स्टेडियम के ऊपर से राजनीतिक संदेश फैलाने के मकसद से विमान गुजरे थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने इसकी कड़ी आलोचना की थी और आईसीसी को इस पर कार्रवाई के लिए कहा था. चारों ओर से हो रही आलोचना के बाद आईसीसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत के मुकाबलों में स्टेडियम को नो फ्लाई जोन घोषित किया था. हालांकि, भारत इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. इसके बावजूद आईसीसी के मुताबिक लॉर्ड्स में 14 जुलाई और 15 जुलाई (रिजर्व डे) को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी स्टेडियम को नो फ्लाई जोन रखा गया है.