यश चोपड़ा का घर छोड़ दूसरी जगह शिफ्ट: आदित्य चोपड़ा ,रानी मुखर्जी

मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपने घर की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों यश चोपड़ा का घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों अपने पैतृक घर से कुछ दूरी पर ही शिफ्ट हुए हैं। दरअसल आदित्य चोपड़ा ने अपना नया बंगला खरीदा है। ये दोनों पहले जुहू स्थित अपने पैतृक घर में रहते थे, लेकिन अब आदित्य चोपड़ा ने कुछ ही दूरी पर अपना नया बंगला खरीदा है। थोड़े ही दिन पहले रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपने नए बंगले में गृह प्रवेश भी करवाया था।