
भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के नेता गोपीचंद गहलोत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गोपीचंद गहलोत का भाजपा में स्वागत किया। बता दें कि गहलोत ने पिछले ही सप्ताह प्रदेश सचिव, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, जिला प्रवक्ता व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समूहिक रूप से पार्टी छोड़ दिया था।
