
इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा कि कप्तान इयोन मोर्गन को विश्व कप के लीग चरण में औसत प्रदर्शन के बावजूद उनकी क्षमता पर हमेशा से भरोसा था. सेमीफाइनल से पहले राशिद ने 54 रन देकर आठ विकेट लिये थे. मोर्गन ने हालांकि सेमीफाइनल में भी उन पर भरोसा किया और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट लिये. राशिद ने कहा ,‘‘ उन्हें मुझ पर पहले दिन से भरोसा था.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कई मैचों में आप अच्छा नहीं खेल सकेंगे लेकिन क्रिकेट में यह होता है. उन्हें यकीन था कि मैं वापसी करूंगा. मैने जितने कप्तानों के साथ खेला है , उनमें वह सर्वश्रेष्ठ है. उन्हें मेरे खेल के बारे में सब कुछ पता है.’’
