फिल्म ‘अटैक’ प्रोड्यूस करने वाले: जॉन अब्राहम

अभिनेता व निर्माता जॉन अब्राहम का एक्शन शैली के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. अब वह एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अटैक’ प्रोड्यूस करने वाले हैं. इसके साथ ही वह फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगे. फिल्म की कहानी एक बचाव अभियान की घटना पर आधारित है. ‘अटैक’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. नवोदित लक्ष्य राज आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित ‘अटैक’ का निर्माण धीरज वाधवा, अजय कपूर की कायटा प्रोडक्शंस और जॉन की जेए एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा.