
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर मचअवेटेड फिल्म सुपर 30 शुक्रवार 12 जुलाई को रिलीज हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर ओपनिंग की है. ऋतिक की फिल्म सुपर 30 को सेलेब्स और पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सुपर 30 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ की कमाई की है. ऑडियंस को ऋतिक की यह फिल्म काफी पसंद आ रही हैं. फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म वीकेंड और आने वाले दिनों में अच्छी कमाई कर सकती है. इस शुक्रवार कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. फिल्म का करीब बजट 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
