टिकट पर सब्सिडी छोड़ने का विकल्प मिलेगा: रेलवे

रेलवे जल्द ही आपको टिकट पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ने के लिए कह सकता है. यात्रा के लिए टिकट बुक करते समय आपको सब्सिडी छोड़ने का विकल्प मिलेगा. हालांकि सब्सिडी छोड़ने का विकल्प आंशिक या पूरी तरह होगा. रेल मंत्रलाय इस प्रस्ताव को आखिरी रूप दे रहा है. दरअसल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन का जो एजेंडा है, उसी के तहत इस योजना को लागू किया जाएगा.