
कर्नाटक का राजनीतिक ड्रामा पिछले तीन दिनों से रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस्तीफा दे चुके विधायक मुंबई के रिजॉर्ट में हैं, लेकिन बेंगलुरु वापस आने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार उन्हें मनाने पहुंचे थे. जिनपर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने निशाना साधा है. साथ ही साथ उन्होंने विधानसभा सेशन को गैरकानूनी करार दिया है.
