
भारत के अब तक सबसे चर्चित वेब शो ‘सेक्रेड गेम्स’ का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है. ‘सेक्रेड गेम्स 2’ को नेटफ्लिक्स पर 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. सरताज सिंह के किरदार में अभिनेता सैफ अली खान किसी बड़ी शिकस्त से मुंबई को बचाते हुए नजर आएंगे. इस बीच गायतोंडे के तीसरे पिता के रहस्य को सुलझाने में संघर्ष करते हुए और इसके साथ ही अपनी असफल शादी को बचाने का प्रयास करते भी दिखेंगे.
