
दवाओं के मामले में भारत हद से ज्यादा चीन पर निर्भर है. दवाओं के कुल आयात का 67 प्रतिशत से ज्यादा माल चीन से आता है. खुद सरकार ने चीन पर दवाओं के मामले में इस निर्भरता को स्वीकार किया है. लोकसभा में नौ जुलाई को पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने चीन से दवाओं और इसके कच्चे माल से जुडे़ आयात का ब्यौरा जारी किया है. दरअसल, कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से बीजेपी सांसद डॉ. उमेश जी. माधव ने लोकसभा में सरकार से पूछा था कि क्या रसायन एवं उर्वरक मंत्री यह बताएंगे कि देश में विभिन्न जरूरी दवाओं के लिए कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता है? यदि हां तो इसके क्या कारण हैं. सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए क्या उपाय करने की योजना बना रही है.
