
बेजॉय नांबियार की आने वाली फिल्म ‘तैश’ में अपने किरदार की तैयारी करने के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने खुद को मुंबई से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बंगले में कैद कर लिया है. फिल्म में उनका किरदार जटिल और चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में यह नवोदित कलाकार अपने अभिनय को एक अलग स्तर पर ले जाना चाहता है.
