
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे. बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी. कक्षा 10-12 में प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाने के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी करते हुए अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है. शैक्षिक कैलेंडर में पाठ्यक्रम को माह के आधार पर बांटा गया है. इसमें यह तय किया गया है कि कौन-सा अध्याय किस महीने में पढ़ाया जाएगा. इससे शिक्षकों की जवाबदेही भी होगी.
