अभिनेत्री कंगना रनौत को पत्रकारों ने बायकॉट कर दिया

फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के प्रमोशन पर रिपोर्टर से बदतमीजी करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत को पत्रकारों ने बायकॉट कर दिया है. इस वजह से अब फिल्म मेकर्स मुश्लिक में पड़ गए हैं. इस मामले को बढ़ता देख फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पत्रकारों से माफी मांग ली है. 7 जुलाई को मुंबई में फिल्म के गाने के लॉन्च इवेंट के मौके पर ये सब हुआ. दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब पीटीआई के पत्रकार ने अपना नाम बताते हुए सवाल पूछने की कोशिश की. पत्रकार सवाल पूछता उससे पहले ही कंगना ने बीच में ही टोका टोकी शुरू कर दी. कंगना ने पत्रकार पर आरोप मढ़ दिया कि उन्होंने उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर काफी कुछ लिखा और उनके खिलाफ भी अनाप-शनाप बातें ट्वीट कीं.