
बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस वक्त मैनचेस्टर में मौजूद हैं। यहां आज भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच खेला जाना है जिसका इंतजार पूरे देश को है। इस दौरान अनुष्का अपने पति और टीम को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंची हुई हैं।
भारतीय समयानुसार मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले विराट और अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई जिसमें दोनों एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। विराट ने सफेद रंग की टीशर्ट और ब्लैक शॉर्टस पहना हुआ है, वहीं अनुष्का भी बिल्कुल इसी लुक में। तस्वीर देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों शायद होटल से बाहर निकल रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BzrysX3gJ80/?utm_source=ig_embed
‘भाई प्रेक्टिस करलो, इनके साथ जिंदगीभर रहना है’
आज के मैच को लेकर देश की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं ऐसे में इस फोटो के सामने आने के बाद लोग विराट को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है ‘भाई प्रेक्टिस करलो, इनके साथ जिंदगीभर रहना है’। axilon_6.0 नाम के एक यूजर ने फोटो पर कमेंट किया, अगर मैच खराब हुआ तो आपको कैप्टंसी गई, फिर घूमते रहना जिंदगीभर अनुष्का के साथ’।
https://www.instagram.com/p/BzpV3DUBuyd/?utm_source=ig_embed
आपको बता दें कि अनुष्का बीते कई दिनों से विराट कोहली के साथ ही हैं। भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच में भी अनुष्का पवेलियन में नजर आई थीं। उन्होंने खाकी कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
https://www.instagram.com/p/Bzn6DiNF9KE/?utm_source=ig_embed
उसके बाद विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिनमें वो मैनचेस्टर की सड़कों पर मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी।
https://www.instagram.com/p/BzlZfaGlKYp/?utm_source=ig_embed
वैसे ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का अपने पति को सपोर्ट करने पहुंची हों। पहले भी मैचे के दौरान वो पवेलियन में नजर आ चुकी हैं। हालांकि इसी वजह से वो कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं।