Ind VS NZ के सेमी-फाइनल मैच के साथ Hrithik Roshan को भी देखें Live, ऐसे करेंगे Team India को चीयर्स

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) भी भारत और न्यूजीलैंड (India vs NewZealand) के बीच होनेवाले पहले सेमी-फाइनल में टीम इंडिया को चीयर्स करते नजर आएंगेl इसकी जानकारी ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के माध्यम से दी हैंl

ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा है,’टीम इंडिया के लिए आज बड़ा दिन हैंl मैं मैच की प्रतीक्षा कर रहा हूंl इसके चलते मैंने निर्णय लिया है कि मैं सीधे स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियो जाऊंगाl मैं वहां से मेन इन ब्लू को चीयर्स करूंगाl’ गौरतलब है कि ऋतिक रोशन इसके पहले भी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने और अपनी फिल्म सुपर 30 का प्रचार करने चल रहे वर्ल्ड कप में गए थेl

ऋतिक रोशन ने एक और ट्वीट कर अपनी फिल्म सुपर 30 का नया पोस्टर जारी किया है और फिल्म की कहानी के बारे में बताया हैl इस बारे में बताते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा है,’आनंद हर हफ्ते 6 घंटे की ट्रेन से यात्रा तय कर बीएचयू स्थित लाइब्रेरी में चुपके से घुस जाता था क्योंकि वहां बाहरी छात्रों का प्रवेश निषेध थाl वह ऐसा इसलिए करता था ताकि वह विदेशी जर्नल्स को देख सकेंl इस चीज ने मुझे बहुत प्रभावित कियाl’

ऋतिक रोशन जल्द फिल्म सुपर 30 में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा मृणाल ठाकुर की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया हैंl उनपर हाल ही में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था लेकिन हाल ही में एक कमेटी ने उन्हें इसमें निर्दोष पाया हैंl