
सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन से बेस्ट फ्रेंड्स हैं, ऐसे में इन तीनों को सुहाना के पापा यानी शाहरुख खान ने अलग ही अंदाज में अपने कैमरे में कैद किया है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर ने खुद को ‘चार्लीज एंजल्स’ कहा है. अनन्या पांडे ने इंस्टग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन से सबका ध्यान खींचा है. 
इन तीनों दोस्तों की तस्वीरों इनके बचपन से ही सामने आती रही हैं. लेकिन अब इनमें से एक लड़की (अनन्या पांडे) बॉलीवुड स्टार हो चुकी है. वहीं सुहाना और शनाया की हर तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने का सिलसिला हमेशा से चला आ रहा है. अब ये लेटेस्ट तस्वीरें अनन्या पांडे ने अपने इंस्टग्राम वॉल पर शेयर की है. देखिए यह खूबसूरत क्लिक्स…
https://www.instagram.com/p/BznFT8_gO8Z/?utm_source=ig_embed
इन फोटोज की बात की जाए तो इनमें अनन्या को ऑफ-शोल्डर प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए देखा गया है, जबकि सुहाना स्लीवलेस मोनोक्रोम आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं दूसरी तरफ शनाया एक ब्लैक क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह फोटो शाहरुख खान ने क्लिक की है. अनन्या ने फोटो को बताते हुए कैप्शन दिया, “चार्लीज एंजल्स #familyportrait @iamsrk”

बता दें कि सुहाना और शनाया के इंस्टाग्राम पेज काफी लंबे समय से प्राइवेट हैं, लेकिन अनन्या अपने सोशल मीडिया पेज पर दोस्तों के साथ वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.