क्रेडिट कार्ड के इन 5 फायदों को जान गए तो नकद रखना ही छोड़ देंगे

 आज के समय में लोगों के लिए कैश रखने के मुकाबले क्रेडिट कार्ड (Credit Card) रखना अधिक आसान हो गया है। अधिकतर नौकरीपेशा लोग कैश की जगह क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी और सेवाओं का उपयोग करते हैं। क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी पर कैशबैक और विभिन्न प्रकार के ऑफर मिलते हैं, जिसके चलते भी लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं। आज हम आपको क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के पांच बड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं।

ईएमआई की सुविधा

क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर तय समय सीमा के अंदर ब्याज मुक्त राशि का लाभ उठाया जा सकता है। इसी के साथ खर्च को ईएमाई के जरिए चुकाने का भी मौका मिल सकता है। इस तरह से आप एक बड़े अमाउंट की खरीदारी करके उसे छोटी-छोटी ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं।

एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर

सड़क या हवाई दुर्घटना होने पर कुछ क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस कवर से मदद करते हैं। इन कवर में लाखों में मदद होती है यहां तक ​​कि विदेशों में इमरजेंसी में अस्पताल में एडमिट होने का चार्ज तक शामिल होता है। अचानक हवाई दुर्घटना में 1 करोड़ तक की क्षतिपूर्ति राशि भी दी जा सकती है।

ईंधन पर छूट और सरचार्ज छूट

पेट्रोल या डीजल पर बचत करने के लिए फ्यूल क्रेडिट कार्ड रखिए जो फ्यूल स्टेशनों पर सरचार्ज छूट और रियायती दर या कैशबैक आदि की पेशकश होती है। कई डिस्काउंट सीमित समय और चुनिंदा स्टेशनों पर मौजूद होते हैं।