रिलीज होते ही छा गया ‘शहर की लड़की’ गाने का नया वर्जन, देखें बादशाह का नया वीडियो

साल 1996 में रिलीज हुई सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की फिल्म ‘रक्षक’ का एक गाना ‘शहर की लड़की’ तो आपको याद ही होगा. फिल्म ‘रक्षक’ का यह गाना लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था और आज भी इस गाने का क्रेज हमें देखने को मिलता है.

इसी को देखते हुए बादशाह ने इस गाने को रीक्रिएट किया है. सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने को बादशाह, तुलसी कुमार और अभिजीत ने मिलकर गाया है, लेकिन गाने के बीच में बादशाह के रैप ने इसमें चार चांद लगाने का काम किया है.

बता दें, फिल्म ‘रक्षक’ के गाने ‘शहर की लड़की’ में सुनील शेट्टी और रवीना टंडन डांस करते हुए नजर आए थे, लेकिन फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ के इस गाने में डायना पेंटी और बादशाह परफॉर्म करते दिखा रहे हैं. मगर रीक्रिएट किए गए इस गाने की सबसे रोचक बात यह है कि गाने के लास्ट में सुनील शेट्टी और रवीना टंडन भी साथ नजर आते हैं और ये दोनों भी अपने अंदाज में डांस करते दिखते हैं. 2 दिन पहले रिलीज किए गए इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो आइए, बिना विलंब किए हुए देखते हैं बादशाह का यह गाना-

बता दें, इस फिल्म में सोनाक्षी एक पंजाबी कुड़ी का रोल प्ले कर रही हैं जिन्हें अपने मामाजी का दवाखाना चलाने का काम मिलता है. लेकिन ये सोनाक्षी के लिए आसान काम नहीं है क्योंकि ये दवाखाना नॉर्मल इलाज के लिए नहीं है. सोनाक्षी के मामा के सेक्सोलॉजिस्ट थे और अब सोनाक्षी इस काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं लेकिन लोग सेक्स को बुरी चीज मानते हैं और उस पर लड़की से इलाज कराने कोई कैसे आएगा? इसी टॉपिक पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी के करियर को संभाल सकती है.


गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन सोनाक्षी को अपने अभिनय के लिए काफी तारीफ मिली थीं. वहीं सोनाक्षी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में भी व्यस्त चल रही हैं. सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी.