डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकेंगे फास्टफूड, बरतनी होगी ये सावधानियाँ

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि सभी बच्चे हो या बड़े सभी फास्टफूड खाना पसंद करते हैं। हांलाकि फास्टफूड खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैं। यहाँ तक कि कई लोग तो डायबिटीज अर्थात मधुमेह की बीमारी में भी फास्टफूड खाना नहीं छोड़ते हैं क्योंकि उनके लिए स्वाद बड़ी चीज हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से डायबिटीज के पेशेंट भी फास्टफूड खा सकेंगे और सेहत को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,diabetic patients tips,diabetic patients with fastfood ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, डायबिटीज के मरीज, डायबिटीज के मरीज के लिए फास्टफूड टिप्स, फास्टफूड में सावधानियाँ

– अगर आप शुगर फ्री (चीनी मुक्त) सिरप का सेवन करते हैं तो फिर आप पैनकेक खा सकते हैं। साबूत अनाज रक्त के शर्करा के स्तर को स्थिर रखता है और यह अधिक पौष्टिक भी होता है, इसलिए साबूत अनाज का सेवन जरूर करें।

– मधुमेह के रोगी सब्जियों के साथ ग्रिल्ड या भुना हुआ चिकन सैंडविच खा सकते हैं, इसके साथ चाहे तो सलाद भी ले सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर आहार आपको स्वस्थ रखेगा और आपके शरीर को पोषण भी देगा।

Health tips,health tips in hindi,diabetic patients tips,diabetic patients with fastfood ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, डायबिटीज के मरीज, डायबिटीज के मरीज के लिए फास्टफूड टिप्स, फास्टफूड में सावधानियाँ

– मधुमेह से पीड़ित अधिकांश लोग पिज्जा खाना बेहद पसंद करते हैं। अपको अतिरिक्त चीज और वसा युक्त खाने के बजाय टॉरटिला और सब्जियां युक्त पिज्जा खाना चाहिए।

– डबल या ट्रिपल पैटीज या लेयर वाले बर्गर के बजाय सिंगल बर्गर खाएं। आप चिकन, टर्की या वेज बर्गर खा सकते हैं।

– अगर आप अपने दिन की शुरुआत सुबह पेस्ट्री खा कर करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए मफिन्स बढ़िया विकल्प है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह कम वसा युक्त हो। कम वसा वाले मफिन्स आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं।