
भारतीय जनता पार्टी आज से अपना ‘सदस्यता अभियान’ शुरू करने जा रही है. जिसका प्रमुख लक्ष्य पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाना है. इस अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे, जहां से वह अभियान का शुभारंभ करेंगे. बता दें बीजेपी का यह अभियान एक देशव्यापी अभियान होगा, जिसका उद्देश्य देश के हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ना होगा. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमारी प्रेरणा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी. मैं काशी में इस अभियान में शामिल होऊंगा. यह अभियान देश के हर वर्ग के लोगों को बीजेपी परिवार में जोड़ने का काम करेगी, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी.’ इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीदश्वामेध घाट के पास स्थित मान महल के वर्चुअल म्यूजियम भी पहुंचेंगे.
उन्होंने कहा, “कल (शनिवार) सदस्यता की बारीकियों को हम रखेंगे. पार्टी के कार्यकर्ता एक बात का आत्मचिंतन करें कि मैं अकेला नहीं अपने साथ हजारों लोगों को जोड़कर आगे बढूंगा इस भाव से आगे बढ़ें.”
नड्डा ने कहा, “अमित शाह जी कहते हैं कि अभी पार्टी का सर्वोच्च बाकी है. मैं इसको पूरा करने का प्रयास करूंगा. यूपी को दिल्ली का प्रवेश द्वार कहते हैं, इसकी बहुत कम जानकारी थी. जिस तरीके का जातिगत गठबन्धन यूपी में बनाया गया था, उससे प्रश्न खड़े होना स्वाभाविक था. लेकिन अमित शाह जी ने संगठन को मजबूत बनाया था. योगी जी ने साबित किया कि गुंडाराज नहीं चलेगा, मोदी जी की लोकप्रियता ने जीत दिलाई.”
नड्डा शनिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे. उल्लेखनीय है कि नड्डा लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे. कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह लखनऊ की उनकी पहली यात्रा है. नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा की.