श्रीनगर में स्पॉट किया गया हिना खान को

टीवी अभिनेत्री हिना खान आखिरी बार स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में कोमोलिका के रूप में नजर आईं थीं. उन्हें हाल ही में श्रीनगर में स्पॉट किया गया है. अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने बचपन के दिनों की तरह ही शहर की मस्जिदों में सुबह वक्त बिताया. हिना श्रीनगर की कुछ सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में नंगे पांव गईं थीं. उसके साथ उसकी टीम भी थी. अभिनेत्री ने वीडियो और तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. अपने चाहनेवालों के साथ इन्हें शेयर करते हुए काफी खुशी महसूस कर रही हैं.