मनरेगा के आवंटन में 9 प्रतिशत की वृद्धि: मोदी सरकार

मोदी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती देने पर बल दिया है. इसी के मद्देनजर सरकार ने मनरेगा के आवंटन में 9 प्रतिशत की वृद्धि की है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2018-19 के मुकाबले इस बार पांच हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया.