
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रत्यक्ष तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टी बीजेपी ने कई बार चुनाव में हार का सामना किया, लेकिन उनके नेताओं ने कभी हार नहीं मानी. बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर उपनगर बोरीवली में एक पार्क का उद्घाटन करने के बाद ठाकरे ने कहा कि शिवसेना-बीजेपी ने शुरुआती सालों में कई चुनाव में हार का सामना किया है.
