
आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत को ई-वाहनों के वैश्विक हब बनाने का एलान किया है. वित्त मंत्री के इस एलान का उद्योग जगत ने स्वागत किया है. वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़े इसके लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर दोनों से ही संबंधित प्रोत्साहन देने की घोषणा की है. वित्त मंत्री के इस एलान के बाद सोसायटी ऑफ मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हिक्ल्स (एसएमईवी) के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रस्तावित कदम उपभोक्ताओं और विनिर्माताओं दोनों के लिए लाभदायक हैं.
