
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल वेटोरी मानते हैं कि आईसीसी वर्ल्ड कप में लगातार तीन हार से उनकी टीम के सेमीफाइनल में प्रदर्शन पर विपरीत असर नहीं होगा. कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. वह 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर रही. इस टीम ने आगाज तो काफी धमाकेदार किया था और शुरुआती छह में से पांच मैच जीते थे. उसका एक मैच बारिश में धुला था, लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार मिली. उसके खाते में कुल 11 अंक रहे. अच्छे नेट रन रेट ने उसे सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है.
