नाव पलटने से 8 लोगों की मौत: पाकिस्तान

पाकिस्तान में नाव पलटने से एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, दर्जनों लोग अभी तक लापता हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की दोपहर को 50 लोगों को हरिपुर शहर ले जा रही नाव सिंधु नदी के किनारे पलट गई थी. असिस्टेंट कमिश्नर अरब गुल ने कहा कि अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया है, गोताखोर बाकी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि मारे गए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं.