दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरी कटऑफ आते ही कॉलेजों में दाखिलों का दौर शुरू हो गया है। दूसरी कटऑफ मेें औसतन 0.25 से 3 फीसदी की गिरावट हुई है। काफी विद्यार्थियों ने पहले ही दिन दाखिले रद्द कराकर पहले से बेहतर कॉलेज व कोर्स में दाखिला लिया। हालांकि, कॉलेजों में बृहस्पतिवार को दाखिले की रफ्तार कम रही।