बजट से पहले शेयर बाजार में उत्साह: दिल्ली

आज देश का बजट पेश होने जा रहा है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी. शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन और बजट से पहले अच्छी तेजी के साथ खुला है. सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है और ये 40,000 के पार हो गया है.