
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड को लेकर आए सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार हाईकोर्ट में अपील करेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले का संज्ञान लिया है। राज्य सरकार फैसले का अध्ययन करेगी और उसके बाद उच्च न्यायालय में अपील दायर करेगी।
